लखनऊ।
गोसाईंगंज के गंगागंज में जेसीबी मशीन से मुस्लिम कब्रिस्तान की सीमेंटेड बाउंड्री वाल और गेटों को रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन से तोड़ कर अराजकता फैलाने के आरोप के गोसाईंगंज पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में।लेकर पूछताछ कर रही है। उ के पास से दीवार गिरानेमें।इस्तेमाल की गई जेसीबी मनशीं भी बरामद की हैबता दे कि घटना बीते शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब दो बजे की है। ग्रामवासियों ने सामूहिक चंदे से कब्रिस्तान के चारों तरफ दीवार बनवाई थी, ताकि सड़क किनारे यात्री वहां पेशाब-शौच न करें। तहरीर में ग्रामीणों ने आरोप लगाया गया है कि हाईवे किनारे स्थित कीमती जमीन पर कब्जा करने के इरादे से प्रॉपर्टी डीलर और ब्रोकर लोगों ने जेसीबी से दीवार व पुराना-नया गेट ध्वस्त कर दिया । सुबह जब लोगों को सूचना मिली तो वहां सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी सूचना पर 112 नंबर मौके पर पहुंची तथा उच्च अधिकारियों में सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज ऋषभ यादव भी मौके पर आए और वहां का निरीक्षण किया मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि कब्रिस्तान को लेकर पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करा दिया।जिससे लोगो द्वारा किसी प्रकार का विरोध न हो।
बोले जिम्मेदार
पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगो को रविवार को हिरासत में लिया है। उनसे पूछतांछ भी की जा रही है। रात के अंधेरे के कारण कुछ दिखाई नही दिया लेकिन जिन पर शक होगा उन्हें थाने लाकर पूछतांछ की जा रही है।
ऋषभ यादव
एसीपी गोसाईंगंज।