• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • A major revelation in the murder case of a woman constable and a child in Thana Ganj area, one accused arrested.

थाना गंज क्षेत्र में महिला आरक्षी व बच्चे की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

रामपुर। थाना गंज क्षेत्रान्तर्गत महिला आरक्षी एवं उसके बच्चे की हत्या कर घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घटना को हादसा दिखाने के लिए साजिश रची थी, ताकि हत्या की सच्चाई सामने न आ सके।

पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए और कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डम्पर वाहन भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।