निःशुल्क होम्योपैथिक शिविर में 235 जवानों व परिजनों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

वाराणसी। प्रबुद्धजन काशी न्यास की ओर से पहड़िया स्थित 95 बटालियन सीआरपीएफ परिसर में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में 235 जवानों एवं उनके परिजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवाओं का लाभ लिया वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी.के. श्रीवास्तव एवं डॉ. मनीष पांडेय ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सही लक्षणों के आधार पर दी गई होम्योपैथिक दवाएं रोग के मूल कारण के उपचार में सहायक होती हैं शिविर के आयोजन में न्यास के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह गौतम, किशोर कपूर, रितेश श्रीवास्तव, डॉ. अनुरोध मिश्रा, अंशिका सिंह, आदर्श सिंह एवं अवनीश सिंह ने सहयोग किया। समापन पर डिप्टी कमांडेंट राजेश सिंह ने चिकित्सकों और न्यास के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए पहल की सराहना की।