वाराणसी। समाजवादी पार्टी महिला सभा की नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर के वाराणसी में प्रथम आगमन पर सपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह लखनऊ से सड़क मार्ग से पहुंचीं, जहां सर्किट हाउस में सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’ एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
इसके बाद सीमा राजभर ने विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया और सपा कार्यालय पहुंचीं, जहां महिला सभा सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वरुण सिंह, संतोष यादव ‘बबलू’, रीबू श्रीवास्तव, उमा यादव, रेखा पाल, संगीता पटेल, सत्यप्रकाश सोनकर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।