• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Distribution of Training and Learning Units (TLM) Kits to the First Batch of Nursing Trainees at the DDU-GKY Training Center, Lucknow

DDU-GKY प्रशिक्षण केंद्र लखनऊ में नर्सिंग के प्रथम बैच के प्रशिक्षणार्थियों को TLM Kit का वितरण

DDU-GKY के अंतर्गत EDUCATOR EXTRAORDINAIRE LIMITED संस्था द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र, JP Model Public College, Duda Colony, Para, Lucknow में आज नर्सिंग के प्रथम बैच के प्रशिक्षणार्थियों को TLM Kit का वितरण किया गया इस TLM Kit में प्रशिक्षणार्थियों के लिए ड्रेस, बैग, पुस्तकें, ID Card एवं नोटबुक प्रदान की गई। Kit प्राप्त कर प्रशिक्षणार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला इस अवसर पर EDUCATOR EXTRAORDINAIRE LIMITED के Director Sir श्री अभिनव बालियान जी तथा GDCT Group के Director Sir Er. P. Kumar Yadav जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केंद्र प्रबंधक श्री संतोष मौर्या सहित प्रशिक्षण केंद्र के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को नर्सिंग प्रशिक्षण को गंभीरता एवं अनुशासन के साथ पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उपलब्ध रोजगार एवं करियर के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई प्रशिक्षणार्थियों को यह भी बताया गया कि केवल प्रशिक्षण प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अनुशासन, मेहनत, सकारात्मक सोच, निरंतर सीखने की आदत और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और अपने कौशल के माध्यम से अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन करें।