रामपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

रामपुर। जनपद रामपुर में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली की परीक्षा पूरी तरह सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराई गई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

परीक्षा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया एवं अन्य व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से आकलन किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचितापूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को सख्ती से यह भी कहा गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन की सक्रियता और पुलिस की सतर्कता के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, जिससे अभ्यर्थियों ने भी राहत की सांस ली।