फ्रण्ट लाइन हेल्थ केयर गिविंग एसोसिऐट पाठ्यक्रम का शुभारम्भ

लखनऊ। कौशल विकास के अन्तर्गत संचालित नये पाठ्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पंकज चैधरी मण्डल मंत्री भाजपा एवं प्राचार्य नारायन काॅलेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट्स इटावा ने माॅ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया । 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि यदि हम किसी कार्य को पूरी लगन और निष्ठा के साथ करते है तो हमें सफलता प्राप्त होती है। कौशल विकास का यह पाठ्यक्रम आपको स्वास्थ्य से सम्बन्धित आवश्यक तकनीकी कौशल और ज्ञान से परिपूर्ण करता है यह पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद आप अस्पताल क्लीनिक नर्सिगहोम और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो में सुगमता से रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर वन सकते है। 

इस अवसर पर प्राचार्य नारायन काॅलेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट्स ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुये कहा। यह पाठ्यक्रम आपको लोगों की मदद् करने और मरीजो के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने में योगदान देने का अवसर प्रदान करता है, और स्वास्थ्य सेवाओं में प्राथमिक स्तर पर कार्य करने के लिये कौशल विकसित करता है। यह आपको आपातकालीन प्राथमिक देखभाल और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में काम करने के लिये तैयार करता है। अन्त में उन्होनें अपने वक्तव्य को समाप्त करते हुये कहा कि यह पाठ्यक्रम स्वास्थ्य क्षेत्र में एक स्थिर केरियर और सम्मान जनक नौकरी पाने का एक अच्छा माध्यम है। योगीराज पुरवार, द्वारा मंच का सफल संचालन किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल वनाने में प्रशिक्षिका निधि तिवारी, चित्रा चैहान, दीक्षा कुमारी, मोहिनी तिवारी, प्रिन्स एवं खुशी की अहम भूमिका रही।