क्रेज़ी बाइट्स का विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया शुभारंभ

कानपुर। अगर आप शाम के समय मॉल रोड में घूमने निकल रहे हैं और नाश्ता करने की इच्छा है तो आप क्रेजी बाइट में जाकर अपने मनपसंद नाश्ते का सेवन कर सकते हैं यहां पर आपको शुद्ध शाकाहारी नाश्ता उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेगा। चीनी और साउथ इंडियन नाश्ता शुद्ध रूप से ग्राहकों को उपलब्ध कराने के लिए रेस्टोरेंट के ऑनर कटिबद्ध हैं, रेस्टोरेंट का उद्घाटन आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया। मुख्य अतिथि का स्वागत एवं धन्यवाद वेदांत महेश्वरी, राघव महेश्वरी एवं अमित माहेश्वरी ने प्रतीक चिन्ह देकर किया। इस मौके पर वेदांत माहेश्वरी ने बताया कि उनके रेस्टोरेंट में किटी पार्टी के साथ-साथ होम डिलीवरी की भी सुविधा उपलब्ध है जोकि 5 किलोमीटर का दायरा कवर करेगी। उन्होंने कहा उनके रेस्टोरेंट में शुद्ध एवं शाकाहारी नाश्ता ग्राहकों को परोसा जाएगा ताकि उनके शरीर में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो सके। इसके साथ ही उन्होंने शहर वासियों को भरोसा दिलाया कि वह अपने परिवार के साथ यहां पर आकर फास्ट फूड का सेवन कर सकते हैं और पार्किंग की भी दिक्कत नहीं होगी।