वाराणसी। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA) की जिला अध्यक्ष डॉ. सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, फार्मासिस्ट हितों की सुरक्षा तथा नए औषधि नियमों पर चर्चा की गई। बैठक में कफ सिरप प्रिस्क्रिप्शन, एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री के नियम, फार्मासिस्ट की भूमिका और जन-जागरूकता अभियान पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में 25 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रत्येक ब्लॉक तक संगठन का विस्तार करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि "जहाँ दवा, वहाँ फार्मासिस्ट" की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है तथा फार्मासिस्ट दवा विशेषज्ञ के रूप में सुरक्षित एवं तर्कसंगत दवा उपयोग सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।